फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mental, physical and moral qualities are developed in schools

Budaun News: स्कूलों में मानसिक, शारीरिक और नैतिक गुणों का होता है विकास

Sun, 02 Apr 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mental, physical and moral qualities are developed in schools
(01 बीडीएन-17)वजीरगंज में छात्रा को पुस्तकें भेंट करती प्रभारी मंत्री गुलाबो देवी।संवाद
- वजीरगंज पहुंचीं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, शुरू किया स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि स्कूल ऐसी जगह है जहां मानसिक, शारीरिक और नैतिक गुणों का विकास होता है। इसलिए सभी बच्चे स्कूल जाएं। अभिभावक जिम्मेदारी से अपने बच्चों को पढ़ाएं।
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी शनिवार को स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या वजीरगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने दोनों अभियानों की शुरुआत कराई। साथ ही उन्होंने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे स्कूल जाएं। मोहल्ले या गांव में कोई बच्चा छूटना नहीं चाहिए। यह सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह प्रत्येक बच्चे को स्कूल जरूर भेजें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल ही ऐसी जगह है जहां मानसिक, शारीरिक और नैतिक गुणों का विकास होता है। इसलिए बच्चों को जिम्मेदारी से पढ़ाएं। संचारी रोग नियंत्रण पर उन्होंने कहा कि अपने घरों और आसपास इलाके में साफ सफाई रखें, जिससे बीमारियां जन्म न ले सकें। कहीं भी पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार ने कहा कि स्कूलों में बेहतर शिक्षा के इंतजाम हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान कस्बे में स्कूल चलो रैली भी निकाली गई। बाद में प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक परिसर पहुंचकर राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed