{"_id":"64c02994ac2e231c220f4ec6","slug":"memorandum-given-to-the-city-magistrate-against-the-dislocations-in-the-medical-college-badaun-news-c-123-1-bdn1001-1525-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रामजीमल को सौंपा। ज्ञापन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील बिल्सी गांव खैरी निवासी भाकियू कार्यकर्ता बाबू खां का एक्सीडेंट हो गया था, जिस पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। भाकियू नेताओं का आरोप है कि यहां उनकी देखभाल सही से नहीं की गई। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज को चूहे कुतर लेते हैँ लेकिन कॉलेज प्रशासन इसका भी ध्यान नहीं रख पाता।
ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना होते ही लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई थी परंतु अब यह अव्यवस्थाओें का अड्डा बन गया है। कोई भी देखरेख की व्यवस्थाएं राजकीय मेडिकल कॉलेज में नहीं हैं। दवाइयां बाहर से लिखी जा रही हैं। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि जल्द ही व्यवस्थाएं न सुधरीं तो भाकियू आंदोलन को विवश होंगी। इस अवसर पर रामलाल, तेजपाल सिंह, अमरकांत, मुन्नालाल, दीपक मौर्य आदि कई लोग मौजूद रहे।