फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mela works on speed

छुट्टी खत्म, अब मेले के काम में आई तेजी

Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
रूहेलखंड का मिनी कुंभ कहलाए जाने वाला ककोड़ा मेले की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। दीपावली के अवकाश में काम की गति में विराम लगने के बाद अब समाप्ति के बाद बुधवार को पुन: कार्य ने गति पकड़ ली है। 
विज्ञापन

जिला पंचायत एएमए हरिपाल सिंह, अभियंता संजय शर्मा ने मेले स्थल पर पहुंचकर काम की प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदारों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। गुरुवार को डीएम पवन कुमार मेले स्थल पर पहुंचकर विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस वर्ष मेले की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। पांच नवंबर को कमिश्नर का भी दौरा होने की उम्मीद है। बुधवार को अवर अभियंता लालता प्रसाद कश्यप, रंजीत, राजेश सचान ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

में लगे हुए हैं।

कोतवाली तैयार
मेले के लिए कोतवाली बनकर तैयार हो गई है। टेंट, हैंडपंप, शौचालय बनाने का काम भी शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक मेले का इंचार्ज कोई नहीं बनाया गया है। पुलिस की कोई व्यवस्था न होने से लोगों में जंगल का क्षेत्र होने से भय का वातावरण है। वहीं अभी तक प्रकाश व्यवस्था भी नहीं की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों का किया अभिवादन
गंगा की धारा का आनंद लेते हुए छह नाव में सवार सैलानी कछला की ओर से गंगा तट पर पहुंचे तो वहां काम कर रहे लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। गंगा तट पर लगे तंबु देख सैलानियों ने प्रसन्नता से लोगों का अभिवादन कर नाव को आगे बढ़ाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed