फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mela kakoda a cultural event

मेला ककोड़ा: श्रद्धा, संस्कृति का होगा संगम

Wed, 09 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 09 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
mela kakoda a cultural event
मेला ककोड़ा: श्रद्धा, संस्कृति का होगा संगम 
रुहेलखंड के विख्यात ककोड़ा मेला को भव्यता प्रदान की जा रही है। मुख्य द्वार बनकर तैयार होने की स्थिति में आ चुका है। जल्द ही श्रद्धा, संस्कृति का संगम नजर आना भी शुरू हो जाएगा। ब्रज के कलाकार मेले में मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। राधा-कृष्ण की रास लीला भी लोगों को आकर्षिक करेगी। जादूगर, कठपुतली के खेल भी रिझाने के लिए मेले में छाए रहेंगे। इसकी तैयारियां की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन

ध्वज स्थापना के बाद श्रद्धालुओं का रेला मेला स्थल पर उमड़ाना शुरू हो गया है। तंबु लगाकर रहना भी शुरू कर दिया गया है। रात को दूधिया रोशनी में लोग गंगा किनारे का आनंद भी ले रहे हैं। दुकानों पर व्यंजन का आनंद भी ले रहे हैं। लोगों में भरपूर उत्साह का संचार है। आने वाले श्रद्धालुओं का भी ध्यान रखने के लिए लगातार इंतजाम को किया जा रहा है। झूले भी बृहस्पतिवार तक लगकर तैयार हो जाएंगे। सर्कस व मौत का कुआं तैयार हो चुका है। 
विज्ञापन


सड़कों में नहीं हो पाया सुधार
कादरचौक। अभी तक मार्ग बनकर तैयार नहीं हो सका है। वहीं पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। वहीं लोगों की बढ़ती भीड़ के कारण आगे होना भी दिक्कतभरा होने के आसार हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि रोड बनकर तैयार है। उद्घाटन से पूर्व व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमए का स्थानांतरण, अशोक आए 
कादरचौक। प्रक्रिया के तहत शासन ने एएमए हरिनाम सिंह का कानपुर स्थानांतरण कर दिया गया है। इनकी जगह कानपुर से आए अशोक कुमार यादव ने चार्ज ग्रहण किया है। बातचीत में उन्होंने बताया कि अधूरी व्यवस्थाओं को तत्काल पूर्ण कराए जाना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। बताया कि रात दिन लगकर व्यवस्थाएं मुकम्मल कराई जाएगी। उन्होंने मेला स्थल भी देखा। 


49 विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी
बदायूं। मेले में इस बार विभिन्न विभागों की करीब 49 प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। तैयारियां की जा रही हैं। जबकि मेले में मिठाई की दुकानें भी लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed