{"_id":"6b27bbf2f6ef049380e4811a62eb12d1","slug":"mehndi-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने समझी रोबोटिक मशीनों की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने समझी रोबोटिक मशीनों की प्रक्रिया
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 02 Sep 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल परिसर में कार्यशाला में कक्षा नर्सरी से नवीं तक छात्र और छात्राओं ने रोबोटिक मशीनों को बड़े करीब से देखा। ट्रेनर अभिज्ञान नरवारीया ने बताया कि आने वाले दिनों में रोबोट का इस्तेमाल बढ़ेगा। राबोटिक मशीनों का संचालन कैसे किया जाए और उनसे कौन-कौन से फायदे हैं, यह भी बच्चों को अभी से समझना शुरू कर देना चाहिए। ट्रेनर ने बच्चों को रोबोटिक मशीनों को जोड़ने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रिमोट प्रोग्राम चलाने की विधि भी बताई गई।
कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में स्कूल प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में जरुरी कामकाज निपटाने के लिए रोबोटिक मशीनों को इस्तेमाल होने लगा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इनका इस्तेमाल होने लगेगा। प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने बच्चों का मागदर्शन किया। कोआर्डीनेटर मीनाक्षी शर्मा ने कार्यशाला में शैक्षिक बिंदुओं पर भी जानकारी मुहैया कराई।