फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mehandi comptition

हाथों पर सजाई एक से बढ़कर एक मेहंदी

Fri, 02 Aug 2019 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
mehandi comptition
बदायूं। हरियाली तीज आने को है। ऐसे मेें महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह है। त्योहार के स्वागत में कार्यक्रमों का दौर भी जारी है। ऐसे में कई जगहों पर मेहंदी प्रतियोगिताएं हो रही हैं, जिसमें बालिकाएं और युवतियां बड़े उत्साह से भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

निखार जनकल्याण समिति की सचिव रजनी मिश्रा द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक मेहंदी सजाई। प्रियांशी ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय व निकिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर भानुप्रिया, प्रियांगी, पूर्णिमा, गौरी, रुचि, निशा, रेनू, कविता, सीमा, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें शिल्पी यादव ने प्रथम, अनामिका श्रीवास्तव ने दूसरा, प्रिया ने तीसरा तथा वैष्णवी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संजीव दीक्षित ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता हुई, जिसमें ईशा सिंह व काजल शर्मा ने प्रथम, काजल व पायल ने द्वितीय तथा रंजना व मंजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में उर्मिला शर्मा, रूबी राठौर, अभिलाषा शर्मा व प्रियंका माहेश्वरी रहीं।

ब्लॉक म्याऊं के उच्च प्राथमिक विद्यालय बमनपुरा नवीन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मधु ने प्रथम शीला ने द्वितीय स्थान तथा स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की आयोजक अनुपमा सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा से बच्चों का मानसिक विकास होता है। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर मुकेश पाठक, वेदवती, चंदा, रामकुमारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed