फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   meeting

एक्सईएन की जगह बैठक में पहुंचे जेई, जवाब नहीं देने पर निकाला बाहर

Fri, 10 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
meeting
कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दातागंज में फायर स्टेशन के लिए धनराशि जमा करने के बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं हुआ। डीएम ने पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता से इसका कारण जानना चाहा तो वह बैठक में मौजूद नहीं थे। उनके स्थान पर जेई थे, उन्हें भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर डीएम ने एक्सईएन का जवाब तलब करने के निर्देश देते हुए जेई को बैठक से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने कलक्ट्रेट में 10 लाख रुपये से अधिक के निर्माण वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं पूरी हो गई हैं, उनको हैंडओवर करने का काम किया जाए, साथ ही जो अधूरी हैं उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए। समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि दातागंज स्थित फायर स्टेशन में धनराशि जमा करने के बाद भी अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डीएम ने विभाग के अधिशासी अभियंता से इसका कारण जाना चाहा, तो पता चला कि वह बैठक में ही नहीं हैं। उनके स्थान पर अवर अभियंता चंद्रमणि गौतम मौजूद थे। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर डीएम न एक्सईएन का जवाब तलब करने के निर्देश देते हुए जेई को बैठक से बाहर कर दिया। बता दें कि इससे पहले छह जून को भी अधिकारियों के खुद न पहुंचने पर अधीनस्थों को भेजने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की थी, साथ ही कार्रवाई की बात भी कहीं थी, पर जिले के अधिकारियों ने डीएम के आदेश को भी हवा में उड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने पाया कि वजीरगंज में बन रहे 23 आसरा आवासों में से मात्र 10 ही पूरे हैं। इस पर उन्होंने पीडी डूडा को निर्देश दिए कि जो निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें पात्र लाभार्थियों को आवंटित किया जाए। डीएम ने कछला घाट पर 50 लाख रुपये से बन रहे मल्टीपर्पज हॉल, गेस्ट हाउस, इंटर लॉकिंग कार्य की भी समीक्षा की। बताया गया कि सहसवान स्थित ऐतिहासिक धरोहर सरसोता पर मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से मंदिर की चहारदीवारी का कार्य हाल ही में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed