फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   meeting

‘सोशल मीडिया पर साझा करें अनफिट स्कूल वाहनों की सूची’

Sat, 28 May 2022 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
meeting
कलक्ट्रेट में अधिकारियों को कड़े निर्देश देते डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा की। डीएम, एसएसपी ने साफ निर्देश दिए कि अनफिट वाहनों की सूची सोशल मीडिया पर अपलोड की जाए। ऐसे वाहन मिलने पर जुर्माने के साथ पंजीकरण भी निरस्त करें। अनफिट वाहन मिलने पर एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों के अनफिट वाहनों को किसी भी दशा में नहीं चलने दिया जाए। इनकी सूची सोशल मीडिया पर अपलोड की जाए। इससे बच्चों के अभिभावकों को भी जानकारी हो सके कि उनका बच्चा कैसे वाहन से स्कूल जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिए कि स्कूल अपने वाहनों का फिटनेस ठीक नहीं कराएंगे तो उन पर न केवल जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उनके पंजीकरण भी निरस्त किए जाएंगे। अनफिट वाहन स्कूल परिसर में खड़े पाए जाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि स्थानीय निकाय संपत्ति रजिस्टर से अपनी संपत्ति का मिलान करें, अतिक्रमण पाए जाने पर प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। नगरीय क्षेत्रों में वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करें। एसएसपी ने कहा कि वाहन पार्किंग की व्यवस्था किए बिना कोई भी बरातघर व ढाबा नहीं चलाए। ऐसे स्थानों पर वाहन खड़े होने के कारण अनावश्यक रूप से जाम तो लगता ही है, साथ ही दुर्घटनाएं भी होती हैं। बरातघर व ढाबा स्वामी यदि पार्किंग की व्यवस्था नहीं करते हैं तो तत्काल प्रभाव से उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। ओवरलोडिंग पर कड़ा शिकंजा कसा जाए। अभियान चलाकर चेकिंग करें और चालानों की प्रतिदिन रिपोर्ट दे। इस मौके पर एडीएम ऋतु पुनिया, एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, एआरटीओ सुहैल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed