फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   meeting

प्रधान ने छेड़छाड़ के आरोपों को बताया बेबुनियाद, विरोध जताया

Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
meeting
वजीरगंज। रविवार को ग्राम पंचायत भवन बनकोटा में आयोजित विकास क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक में एक प्रधान पति पर महिला सफाई कर्मी द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए विरोध प्रकट किया गया। बैठक में पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने प्रधानों की समस्या को सुनकर उन्हें न्याय दिलाये जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बीते दिनों एक सामुदायिक शौचालय पर तैनात एक महिला सफाई कर्मी ने एक प्रधान के पति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि इस संबंध में महिला की ओर से अब तक पुलिस को कोई तहरीर नही दी गई। रविवार को प्रधानों की बैठक में महिला कर्मी के आरोपों को निराधार बताते हुए इसे एक अधिकारी की साजिश बताया। प्रधान के पति ने कहा कि उनसे कमीशन मांगा जाता है। जब उन्होंने कमीशन देने को मना कर दिया तो उन पर आरोप लगवा दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने प्रधानों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रधान हरिओम सिंह, रमेश चौधरी, विनीत यादव, राहुल सिंह, रियाजुद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे। इधर, इस सबंध में उक्त अधिकारी का कहना है कि उनका इस प्रकरण से कोई लेना देना नही है। ग्राम प्रधान ने ही महिलाकर्मी की नियुक्ति का प्रस्ताव पास किया था। उन्होंने कमीशन खोरी के आरोप को भी निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अवधेश सेंगर ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नही आई है। अगर शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
----
प्रधानों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त
कुंवरगांव। वजीरगंज विकास क्षेत्र के गांव बनकोटा के पंचायत घर पर रविवार को प्रधान संगठन की बैठक हुई। इसमें सचिवों द्वारा कमीशन मांगने का मुद्दा उठाया गया। कहा है कि अगर किसी साजिश के तहत प्रधानों को फंसाने का काम किया तो संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष उदयपाल ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव गांवों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। गांव में कोई भी विकास कार्य बिना किसी कमीशन के नहीं होने दे रहे हैं। गांव में प्रधानों की मर्जी के बिना ही अपने हिसाब से काम करा रहे हैं। अगर कोई भी प्रधान उनकी मनमानी पर रोक लगाने की कोशिश की तो वह प्रधान को फंसाने में लग जाते हैं। अगर किसी भी प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की गई तो प्रधान एकजुट होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बैठक में विनीत यादव, रामगोपाल, सोहन पाल, अनीता देवी, राहुल पाल, सुनीता देवी, छत्रपाल मौर्य, राजकुमार, भानु प्रताप मौर्य, रमेश सिंह, ऐतराज यादव, रवि कुमार समेत कई प्रधान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed