फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Meena's birthday celebrated in the district's schools.

Budaun News: जिले के स्कूलों में मनाया गया मीना का जन्मदिन

Fri, 25 Sep 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Meena's birthday celebrated in the district's schools.
दहगवां में मीना मंच की पदा​धिकारी बालिकाओं को संदेश देते हुए। संवाद
बदायूं। बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, आत्मसम्मान और निर्णय लेने के गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों में मीना (काल्पनिक पात्र) का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

वजीरगंज। पीएमश्री कंपोजिट स्कूल में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने काल्पनिक पात्र मीना के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी जताई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और मीना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, आत्मविश्वास, समानता और अधिकारों से जुड़े संदेशों को समझा। इस मौके पर अनामिका वर्मा, शरद वार्ष्णेय, दिव्या, अरविंद, रीना, प्रवेश आदि शिक्षक मौजूद रहे। बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में भी मीना का जन्मदिन मनाया गया। इनर व्हील क्लब की सचिव डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने मीना का भूमिका निभा रही छात्रा प्रियांशी के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। डॉ. माहेश्वरी ने विद्यालय का भ्रमण कर मीना मंच की गतिविधियों की सराहना की। प्रधानाध्यापक कुंवर सेन, सहायक अध्यापक एवं मीना मंच की समन्वयक चित्र उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, हेमलता तथा अभिभावक मीना, धर्मवती, ममता, पूनम और सावित्री आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

दहगवां। उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधैती में प्रधानाध्यापक राजीव भटनागर ने मीना के जीवन, शिक्षा के महत्व और मीना मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बच्चों को केक व टॉफियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में सुमन, पूजा, मंजूषा, स्वाति, अमन, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली में प्रधानाध्यापिका किरन सिंह सिसौदिया ने सभी बच्चों को आकर्षक ताज पहनाए। केक कटते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सितंबर में जन्म लेने वाले विद्यालय के सभी बच्चों को विशेष शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर किरन, रामौतार, विवेक, सुनील, मृदुला, सर्वेश सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद

दहगवां में मीना मंच की पदाधिकारी बालिकाओं को संदेश देते हुए। संवाद

दहगवां में मीना मंच की पदाधिकारी बालिकाओं को संदेश देते हुए। संवाद

दहगवां में मीना मंच की पदाधिकारी बालिकाओं को संदेश देते हुए। संवाद

दहगवां में मीना मंच की पदाधिकारी बालिकाओं को संदेश देते हुए। संवाद

दहगवां में मीना मंच की पदाधिकारी बालिकाओं को संदेश देते हुए। संवाद

दहगवां में मीना मंच की पदाधिकारी बालिकाओं को संदेश देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed