{"_id":"697f9c0549315006330e01d9","slug":"medicines-were-insufficient-and-doctors-did-not-arrive-on-time-as-per-the-list-badaun-news-c-123-1-bdn1010-156342-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सूची के अनुरूप दवाएं कम, समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सूची के अनुरूप दवाएं कम, समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर
विज्ञापन
दबतोरी आरोग्य मेला में इलाज को पहुंचे मरीज। संवाद
बदायूं। जिले में आयोजित आरोग्य मेला में एक हेपेटाइटिस के मरीज की पहचान हुई। सूची के अनुरूप दवाएं बेहद कम होने की बात भी सामने आई। चिकित्सक भी समय से नहीं पहुंचे। इस तरह आरोग्य मेला की केवल औपचारिकता ही निभाई गईं।
फैजगंज बेहटा। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में अपराह्न दो बजे तक 65 मरीज देखे गए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल सिंह पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अस्पताल पहुंचीं। कई मरीज वापस हो गए। फार्मासिस्ट निशाकर शर्मा ने मरीज देखे। स्टाफ नर्स पूनम ने दवा वितरण किया। एलटी जावेद अहमद ने टीवी के मरीजों को देख कर दवा दी। श्याम सुन्दर ने छह मरीजों की जांच की, जिसमें एक मरीज को हेपेटाइटिस पॉजिटिव निकला। अस्पताल में 195 तरह की दवाओं की लिस्ट लगी है मगर, आधी दवाएं भी उपलब्ध नहीं है।
दबतोरी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दबतोरी पर लगने वाले आरोग्य मेले में अपराह्न 1:30 बजे तक 50 मरीज अपनी दवा ले जा चुके थे। आरोग्य मेले में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द से पीड़ित थे। डॉक्टर की सलाह पर 10 मरीजों ने अपने रक्त की जांच कराई, पांच मरीजों ने अपनी शुगर जांच कराई, जिनमें एक मरीज की शुगर सामान्य से अधिक पाई गई, दो रोगियों की हीमोग्लोबिन, दो की पीलिया तथा एक मरीज की टाइफाइड की जांच कराई गईं, सभी की जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं।
विज्ञापन
आरोग्य मेले में आयुष चिकित्सक डॉ. जहीर अहमद ही मरीजों को देख रहे थे। अन्य कोई चिकित्सक आरोग्य मेले में नहीं पहुंचा। डॉ. जहीर अहमद के अतिरिक्त आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट समद अली, लैब टेक्नीशियन असर जावेद, वार्डबॉय कैलाश कुमार, एएनएम कुमारी एलम तथा स्वीपर जगदीश मौजूद रहे।