{"_id":"6931f454f0b0d8abe7015480","slug":"medical-store-found-operating-without-license-medicines-worth-rs-14-lakh-seized-badaun-news-c-123-1-sbly1006-152170-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिना लाइसेंस संचालित मिला मेडिकल स्टोर, 1.4 लाख रुपये की दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिना लाइसेंस संचालित मिला मेडिकल स्टोर, 1.4 लाख रुपये की दवाएं जब्त
विज्ञापन
अवैध मेडीकल स्टोर से जब्त की गई दवाओं का आंकलन करती टीम। संवाद
- फोटो : ramnagar news
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में बिना वैध लाइसेंस के संचालित एक मेडिकल स्टोर पर बृहस्पतिवार को जिला औषधि निरीक्षक (डीआई) लवकुश प्रसाद ने छापा मारा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में दवाएं पाई गईं। टीम ने करीब 1.40 लाख रुपये मूल्य की दवाओं को मौके से जब्त कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, यह मेडिकल स्टोर रोहताश शाक्य पुत्र झंडू सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था। औषधि निरीक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में लाइसेंस बनवाया गया था, जिसकी 2023 में समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब वह बिना वैध लाइसेंस के संचालित था। नियमानुसार, लाइसेंस न होने पर दवाओं का भंडारण व बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस मामले में संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
गौरतलब है कि उक्त संचालक द्वारा कुछ समय पहले गांव सिमर्रा भोजपुर निवासी एक युवक को इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शिकायत के बाद ही जांच प्रक्रिया तेज की गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम ने सभी दवाओं को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मेडिकल स्टोरों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।