{"_id":"6a5002010674ae035c03053a","slug":"medical-report-confirms-rape-of-female-student-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168085-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि
विज्ञापन
बदायूं। मेडिकल रिपोर्ट में विशेषज्ञ की विधिक राय लेने के बाद आठ वर्षीय कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की गई है। बृहस्पतिवार को केस में दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई गईं। दोपहर में पुलिस ने दूसरे समुदाय के आरोपी निजाकत अली को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बे में छात्रा को चीज दिलाने के बहाने दूसरे समुदाय का आरोपी निजाकत अली घर के पास सरकारी खंडहरनुमा क्वार्टर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। ट्यूशन टीचर के आने पर आरोपी छात्रा को वहीं छोड़कर भाग गया था। छात्रा के परिजन उस समय खेत पर मक्के की तुड़ाई करने गए थे।
शाम को घर लौटने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पहले छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने एक्सपर्ट की विधिक राय ली। बृहस्पतिवार को एक्सपर्ट की ओर से छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। केस में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। - डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी ग्रामीण