फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Medical officer accused of demanding Rs 50 thousand, CMO will conduct investigation

Budaun News: चिकित्साधिकारी पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप, जांच कराएंगे सीएमओ

Fri, 05 Apr 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Medical officer accused of demanding Rs 50 thousand, CMO will conduct investigation
बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर पर तैनात डाटा ऑपरेटर ने मुख्यमंत्री व विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे हैं। उन्होंने एक चिकित्साधिकारी पर जांच के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीएमओ ने जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आसफपुर पर तैनात डाटा ऑपरेटर केशव उपाध्याय ने विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि उसके साथी एक सीएचओ द्वारा एक झूठी शिकायत की गई थी। जिसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना कर सीएमओ ने जांच कराई थी। जांच टीम ने उसे पिछले दिनों 6 मार्च को बुलाया था। जांच टीम में शामिल एक चिकित्साधिकारी ने उससे कई सवाल किए जिनका पूरा जवाब दिया गया। डाक्टर ने जांच से दोषमुक्त करने के लिए पचास हजार रुपये की मांग की। पचास हजार रुपये नहीं देने पर डाॅक्टर ने झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पत्र में कहा गया है कि डाक्टर ने दस हजार रुपये पहले एक मामले में उससे वसूल लिए थे। उसके बाद झूठी शिकायत करा कर अब मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत पर बदायूं की सांसद डा. संघमित्रा मौर्य ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसी डाक्टर को अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर स्थानांतरण कराने की संस्तुति भी कर दी थी। डाटा ऑपरेटर केशव उपाध्याय ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण प्रदेश शासन व प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य सहित कई अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर न्याय की मांग की है। सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने कहा कि वह आरोप के संबंध में जांच कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed