{"_id":"5858200c4f1c1b6755e39508","slug":"medical-college-of-secretly-the-mci-team-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुपके से मेडिकल कॉलेज का दौरा कर गई एमसीआई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुपके से मेडिकल कॉलेज का दौरा कर गई एमसीआई टीम
बदायूं ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग को भी नहीं दी कोई खबर
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम सोमवार को चुपके से मेडिकल कॉलेज का दौरा कर गई। टीम ने जिला अस्पताल में भी फैकल्टी को देखा। टीम ने इस बारे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी खबर नहीं दी। पूरा प्रशासनिक अमला सांसद के लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में व्यस्त था।
गुनौरा वाजिदपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का काम करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। मेडिकल कॉलेज को एमसीआई से मान्यता अभी नहीं मिल सकी है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी पूरी दिखाने के लिए शासन ने 300 बेड के जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज से संबद्व कर दिया है। पहले से ही तय था कि एमसीआई की टीम दिसंबर में दौरा करने आ सकती है। सोमवार को निरीक्षण के बाद टीम वापस चली गई। जाहिर है कि अगर टीम को निरीक्षण में सब कुछ ओके मिला होगा तो मेडिकल कॉलेज को जल्द मान्यता मिल जाएगी।
------
एमसीआई की टीम आई थी। यह उनको गोपनीय कार्यक्रम था। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। मालूम हुआ है कि मेडिकल कॉलेज के साथ टीम ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ