{"_id":"5af1daf0114e8b0362b1e5576b711ebb","slug":"medical-college-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के विशेषज्ञों का इलाज में मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के विशेषज्ञों का इलाज में मिलेगा लाभ
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि शुरू में 20 चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। इसमें 10 मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक हैं, तो बाकी स्थानीय आधार पर चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्ति दी गई है। इधर, डीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसबी रस्तोंगी भी मौजूद रहे। डीएम के साथ एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल यादव, एसडीएम प्रदीप यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
प्रति सप्ताह आएंगे आगरा से चिकित्सक
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव की माने तो हर सप्ताह जरूरत के मुताबिक आगरा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक यहां इलाज का लाभ देने के लिए पहुंचते रहेंगे। इनके द्वारा गंभीर रोगियों को इलाज की सुविधा दी जाती रहेंगी।
मेडिसिन आज पहुंच रही है मेडिकल कॉलेज
बदायूं। राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता फकीर चंद्र ने बताया कि जरूरी फर्नीचर और रिसेप्शन काउंटर तैयार करा दिए गए हैं। दवाइयां आगरा से यहां पहुंचने वाली हैं। सोमवार तक आवश्यक दवाएं और चेकिंग उपकरण भी आ जाएंगी।
विज्ञापन
रोगों के निदान को रहेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक
बदायूं। डॉ. नीरज यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्त प्राचार्य डॉ. एसके मिश्रा जल्दी ही पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, स्त्री प्रसूति, हड्डी रोग, नाक, कान गला रोग, बाल रोगा, डेंटल के विशेषज्ञों की तैनाती हो गई है। 20 चिकित्सक उद्घाटन से ही अपनी सेवाएं देने लगेंगे।