{"_id":"1e3960d120e1b2ba82a8ab6d914ffba0","slug":"medical-camp-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 19 Aug 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिविर में डॉ. नूरूल की सहयोगी डॉ. सना ने प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के दांतों का परीक्षण किया। उन्हें ब्रश प्रयोग करने का सही तरीका बताया। डॉ. सना ने दांतों की नियमित सफाई करने को कहा। विद्यार्थियों की परीक्षण रिपोर्ट की एक प्रति उनके अभिभावकों को भी भेजी गई। डॉ. नूरूल ने कक्षा छह से 13 तक के विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने वायरल, टाइफाइड, एनीमिया कोल्ड तथा बदलते हुए मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों की जानकारी दी। उनसे बचने के उपाय भी बताए। प्रोटीन, विटामिंस आदि के महत्त्व से अवगत कराया। विद्यार्थियों के समक्ष हरी सब्जियों से होने वाले फायदों को बताते हुए उनका अधिक प्रयोग करने की सलाह दी।
प्रधानाचार्या शीबा खान ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सर्वोत्तम निधि है। एक स्वस्थ विद्यार्थी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावक दोनों को ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने डॉक्टर्स का आभार जताया।