फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mauni Amavasya today, faith will surge at Gangaghat

Budaun News: मौनी अमावस्या आज, गंगाघाट पर उमड़ेगी आस्था

Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today, faith will surge at Gangaghat
संवाद न्यूज एजेंसी उझानी/ कछला। मौनी अमावस्या पर कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहेगा। राजस्थान समेत आसपास जिलों के श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने एक दिन पहले ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आसपास थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए कछला में चार घाट हैं। चारों घाट हालांकि बदायूं जिले की सीमा में हैं, लेकिन कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटने की संभावना है। उस ओर राजस्थान और आसपास के जिलों में कासगंज, हाथरस, एटा, मथुरा आदि से भी श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा बदायूं की ओर वाले घाट पर बरेली जिले के श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं। पार्किंग स्थल के आसपास यातायात के पुलिस कर्मियों की नजर रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों को घाट के पास ही पार्किंग स्थल में ही खड़े करने की अनुमति दी जाएगी। बरेली- मथुरा हाईवे पर ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को भी नहीं रुकने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed