फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maternal death in hospital

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 08 Mar 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Maternal death in hospital
सहसवान (बदायूं)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद शनिवार सुबह एक प्रसूता की मौत हो गई। जिस पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे- तैसे उन्हें शांत कराया। बाद में परिजन शव को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पट्टी यकीन निवासी मोहम्मद आलम उर्फ शानू की पत्नी फातिमा (25) को शुक्रवार शाम चार बजे प्रसव पीढ़ा शुरू हुई थी। इस पर परिवार वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां फातिमा को भर्ती कर लिया गया। बताते हैं कि रात करीब नौ बजे महिला की डिलीवरी हुई। उसने एक शिशु को जन्म दिया। रातभर उसकी हालत सही रही। अगले दिन सुबह परिजन महिला को अपने घर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे रास्ते से ही वापस लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जिस पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इससे सीएचसी में अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक खिड़की का कांच भी टूट गया। एमओआईसी डॉ. इमरान हसन सिद्दीकी ने तुरंत सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने जैसे-तैसे परिवार वालों को शांत किया, लेकिन बाद में परिजन बगैर कोई तहरीर दिए शव को लेकर घर लौट गए। एमओआईसी ने बताया कि महिला के परिवार वालों ने जो आरोप लगाया है। उसकी जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला की मौत के संबंध में उसके परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को भेजा गया था। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच के बाद कार्रवाई होगी। - हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed