फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Masked miscreants rob couple of jewelry and cash worth lakhs.

Budaun News: नकाबपोश बदमाशों ने दंपती से लाखों के जेवर व नकदी लूटी

Tue, 05 May 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants rob couple of jewelry and cash worth lakhs.
बिसौली। आंवला मार्ग पर नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक दंपती को टक्कर मारकर गिरा दिया और उनसे लाखों के जेवर व नकदी लूट ली। घटना सोमवार तड़के हुई जब दंपती एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है और जांच जारी होने की बात कह रही है। वारदात के बाद पुलिस ने न तो केस दर्ज किया है और न ही बदमाशों का पता लग सका है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी अजब सिंह की बेटी सुमन की शादी रविवार को नगर स्थित माधव फार्म हाउस में थी। उसी गांव के रोहित पुत्र राजेंद्र अपनी पत्नी रिंकी के साथ समारोह में शामिल होने आए थे। सोमवार तड़के करीब दो बजे रोहित अपनी पत्नी रिंकी के साथ समारोह से लौट रहे थे तभी रास्ते में नकटा बाग के पास बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन

बदमाशों ने लात मारकर बाइक गिरा दी और तमंचे के बल पर लूटपाट की। रिंकी से चेन, कुंडल, ओम का लॉकेट, पैरों की पायजेब और करीब दो हजार रुपये लूटे गए। रोहित से दस हजार रुपये और मोबाइल छीन ले गए। बाद में एक मोबाइल वापस रास्ते पर फेंक दिया। वारदात के बाद दंपती ने यूपी 112 पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल दंपती काफी देर तक सड़क पर मदद के लिए पुकारते रहे, पर कोई राहगीर नहीं रुका। बारिश के कारण वे रात में थाने नहीं जा सके और सोमवार सुबह रोहित ने कोतवाली में तहरीर दी।


पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और हल्का इंचार्ज देशराज सिंह ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। लूट जैसी वारदात के बाद त्वरित कार्रवाई के बजाए पुलिस पूरे मामले को पूरे दिन दबाने का प्रयास करती रही और घटना को संदिग्ध बताती रही। इसके बाद उच्चाधिकारियाें के हस्तक्षेप के बाद शाम को तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया जा सका। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई व सक्रियता भी सवालों के घेरे में है।

पीड़ित का आरोप, 112 नंबर का नहीं रिसीव हुआ फोन
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उनके द्वारा 112 नंबर कई बार मिलाया गया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। इसके बाद पूरे दिन पुलिस उनको परेशान करती रही। बिसौली पुलिस की यह लापरवाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।



इस मामले में बिसौली पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। नकाबपोश बदमाशों ने यह घटना की है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। - संजीव कुमार, सीओ बिसौली



एसपी ग्रामीण ने घटना को बताया फर्जी

एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि बिसौली इलाके में हुई लूट की घटना पुलिस जांच में गलत निकली है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दंपती हादसे में घायल हुए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उनको सलाह दी की लूट का केस दर्ज करवा दो। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर दर्ज किया था, जिसे अब स्पंज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed