Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married women performed puja on Karwa Chauth, broke their fast after having darshan online.

Budaun News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने की पूजा, ऑनलाइन दीदार कर खोले व्रत

Sat, 11 Oct 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Married women performed puja on Karwa Chauth, broke their fast after having darshan online.
करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद
बदायूं। करवाचौथ पर शहर और गांवों की सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना के लिए पूजा की। एक दिन पहले से ही महिलाएं व्रत की तैयारी में जुट गईं थी। शुक्रवार को पारंपरिक परिधान पहनकर शृंगार किया और मेहंदी व गहनों से सज-धज कर पूजा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही महिलाएं अपने घर की रसोई में विशेष पकवान बनाए। पूजा की तैयारी की। व्रत की शुरुआत से पहले वे अपने परिवार के बुजुर्गों और परंपराओं के अनुसार कथा सुनी। इस दौरान करवा और अन्य पूजा सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया। शहर के मंदिरों में भी पूजा का आयोजन किया गया। महिलाएं एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा सुनी और सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन करती नजर आईं। रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद ही महिलाएं उपवास तोड़ीं। इस दौरान उन्होंने करवे और चंद्रमा की विशेष पूजा की। पूजा के बाद महिलाएं अपने परिवार और मित्रों के साथ व्रत खोलकर भोजन किया।
विज्ञापन

---------
ऑनलाइन दीदार और डिजिटल सहभागिता
-इस वर्ष करवा चौथ पर तकनीक और परंपरा का सुंदर मेल देखा गया। कई महिलाओं ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने व्रत और पूजा की झलक साझा की। शहर और गांव में रहने वाली सुहागिनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ व्रत का ऑनलाइन दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सोशल मीडिया पर साझा किया उत्सव
-कुछ परिवारों ने अपने घरों की सजावट और पूजा की झलक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा की, वहीं व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म पर वीडियो भेजकर दूर रह रहे रिश्तेदार भी इस पावन अवसर में शामिल हुए। महिलाओं ने अपने उत्सव के फोटो और वीडियो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। इस डिजिटल पहल से दूर-दराज रहने वाले परिवारजन भी करवा चौथ के पर्व का हिस्सा बन सके। इस दौरान परंपरा और आधुनिकता का संगम नजर आया। महिलाओं के उत्साह और भक्ति ने सोशल मीडिया पर भी उत्सव की छवि को जीवंत किया।
-------
पति की दीर्घायु के लिए की कामना
कुंवरगांव। नगर व देहात क्षेत्र में महिलाओं ने पति संग सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया। कुंवरगांव, नंदगांव, हसनपुर, इमलिया, कैली, हरहरपुर, यूसुफ नगर, वनगढ़, गंज, बादल, ललेई सहित पूरे क्षेत्र में महिलाओं ने ज्योतिषीय शुभ संयोगों में धूमधाम से करवाचौथ का पर्व मनाया। मंदिरों में जाकर महिलाओं ने चौथ माता और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति व कुशल-मंगल की प्रार्थना की। वहीं फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांवों में भी करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। संवाद

--------
करवाचौथ पर चांद देखते ही दागे पटाखे

बदायूं। करवा चौथा पर चंद्र दर्शन का बड़ा महत्व है। शाम होते ही बच्चे और बड़े आसमान ताकने लगे। आठ बजे के बाद जैसे ही चंद्र दर्शन हुआ तो जगह-जगह आतिशबाजी कर पटाखे दागकर खुशी का इजहार किया गया। बच्चों में भी उल्लास दिखा। छत पर आसमान निहार रहे बच्चों ने चांद निकल आने की जोर-जोर से सूचनाएं देना शुरू कर दीं। तमाम सुहागिनों को तो पटाखों की गूंज ने ही चांद निकलने का आभास करा दिया। बाद में सुहागिनों ने छतों पर जाकर चंद्र दर्शन किए और पूजा अर्चना की। चंद्र दर्शन को लेकर काफी देर तक लोग आतिशबाजी करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed