फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married women death

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, गुपचुप किया अंतिम संस्कार

Wed, 13 May 2020 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Married women death
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम कलट्टरगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल वालों ने गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना पर पहुंचे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन

बरेली जिले में आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूरीपुर निवासी टेकचंद पुत्र जगनलाल बुधवार शाम उसावां थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन शांति देवी (28) का विवाह कलट्टरगंज निवासी ओमवीर पुत्र ख्यालीराम के साथ हुआ था। मंगलवार को उसकी बहन की ससुराल में ही मौत हो गई लेकिन ससुराल वालों ने इसकी खबर उन्हें नहीं दी। चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आशंका है कि ससुराल वालों ने शांति देवी की हत्या कर दी थी, जिससे उन्होंने सूचना नहीं दी। गांव वालों को पता चला तो उन्होंने फोन किया। जिस पर वह अपने परिवार वालों के साथ कलट्टरगंज पहुंचे लेकिन तब तक बहन के ससुराल के सभी लोग गांव से भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। ससुराल वालों का कुछ पता नहीं चला है लेकिन गांव से बाहर एक खेत में कुछ राख पड़ी मिली है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन

इधर, गांव में चर्चा है कि परिवार में विवाद के चलते विवाहिता ने मंगलवार को जहर खाकर जान दे दी थी। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया कि महिला की मौत और अंतिम संस्कार की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। इस संबंध में तहरीर आ गई है, जिस पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed