{"_id":"682a34d73566fb1eac05fb4a","slug":"married-woman-with-two-children-thrown-out-of-the-house-badaun-news-c-123-1-akb1003-139627-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बच्चे के साथ विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बच्चे के साथ विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
उझानी। ससुरालियों ने विवाहिता को दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी आरोप है कि उसका पति देवर की तरह ही दूसरी शादी करना चाहता है।
उझानी थाना क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी शोभा पुत्री रामदास ने 12 फरवरी 2025 को महिला थाने में तहरीर दी थी। बताया कि उसकी शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी बृजेश के साथ पांच साल पहले हुई है। उसके दो बच्चे हैं। शादी में उसके परिवार वालों ने दान-दहेज भी दिया था। ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं हुए। पति, सास और देवर ने दो लाख रुपये दहेज की मांग और रखी। पीड़िता का कहना है कि उसका भाई दिव्यांग है। उसने इतनी राशि की व्यवस्था न होने की बात कही तो पति बृजेश, देवर केके उर्फ काजू, चचिया ससुर राजू, सुरेंद्र, मुकेश, जेपी, राजबाला और मंजू सभी ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया।
उसने यह भी आरोप लगाया कि घर से निकालते हुए पति ने कहा कि वह दूसरी शादी कर लेगा। उसका देवर पहले ही दूसरी शादी कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद