फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman who suffered severe burn injuries under suspicious circumstances dies during treatment

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

Sat, 16 May 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 16 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman who suffered severe burn injuries under suspicious circumstances dies during treatment
बिनावर। संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के गांव देवीपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र अजुद्दीन ने थाना बिनावर पहुंचकर तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि उसने अपनी पुत्री सुनीता की शादी थाना क्षेत्र के गांव भिन्दुलिया प्लासी निवासी विद्याराम के साथ आठ वर्ष पूर्व की थी। इसके बाद से ससुराली दान-दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि ससुरालियों ने पुत्री पर डीजल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुसार, बेटी की शादी में खर्च किया था। इसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा था। लेकिन विवाहिता के परिवार के लोग दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। दो लाख नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे। पिता ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार सुबह उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई और डीजल डालकर आग लगा दी। विवाहिता की इलाज के दौरान बरेली में बृहस्पतिवार की देर रात मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। शव का बरेली में पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed