{"_id":"681674bc609a5dfaf601b5dd","slug":"married-woman-found-in-the-house-of-bjp-leaders-brother-and-former-chief-video-goes-viral-badaun-news-c-123-1-sbly1018-138703-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा नेता के भाई व पूर्व प्रधान के घर मिली विवाहिता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा नेता के भाई व पूर्व प्रधान के घर मिली विवाहिता, वीडियो वायरल
विज्ञापन
जरीफनगर में आरोपी के साथ मारपीट करते लोग। स्रोत-वीडियोग्रैब
बदायूं। चार दिन से लापता तीन बच्चों मां गांव के ही पूर्व प्रधान के घर में मिली। आरोपी पूर्व प्रधान के भाई भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। ग्रामीणों ने महिला को पूर्व प्रधान के चंगुल से मुक्त कराया। उसी दौरान ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। उसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। विवाहिता के पति ने जरीफनगर थाने में महिला को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जरीफनगर थानाक्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय विवाहित चार दिन से घर गायब थी। उसके तीन बच्चे हैं। महिला के अचानक लापता होने से बच्चे और पति परेशान थे। उसके पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने की तहरीर दी थी, लेकिन वह दर्ज नहीं की गई। वह रिश्तेदारी में उसकी तलाश कर रहा था। शनिवार की सुबह उसे पता चला कि उसकी पत्नी पूर्व प्रधान प्रमोद शर्मा के घर में है। इसलिए वह गांव के कई लोगों के साथ वह पूर्व प्रधान के घर में घुस गया। घर के अंदर उसकी पत्नी मिली तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। महिला को उस घर से निकालने के बाद ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान को पकड़कर पीटा और उसका वीडियो भी बना लिया। पीटने के बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। पूर्व प्रधान के भी चार बच्चे हैं। उसी मकान के उसके भाई विनोद शर्मा भी रहते हैं, जो भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। अश्विनी कुमार ने बताया कि महिला और आरोपी थाने में हैं। पति की तहरीर पर महिला को बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
--
भाजपा नेता ने फंसाने का लगाया आरोप
भाजपा नेता विनोद शर्मा का कहना है कि गांव में उनका एक ही ब्राह्मण परिवार है। बाकी सब यादव हैं। गांव के लोग उस परिवार को भगाने की कोशिश करते आ रहे हैं। उसका भाई प्रधान रह चुका है। दूध का कारोबार भी है। जमीन भी ठीक है। महिला को साथ लेकर ग्रामीण आए और आरोप लगा दिया। भाई को फंसाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे में महिला साथ लाते लोग दिख रहे हैं। पुलिस की जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मुकदमा लिख जाना पुलिस की प्रक्रिया है।