फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Wazirganj, accused of murder

Budaun News: वजीरगंज में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 28 Mar 2024 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Wazirganj, accused of murder
वजीरगंज। कस्बे के बनिया मोहल्ले में बुधवार सुबह 32 वर्षीय लता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी रमेश के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 2012 में अपनी बेटी लता की शादी बनिया मोहल्ले के पुष्पेंद्र कठेरिया से की थी। लता के 10 साल की बेटी खुशी और आठ साल का बेटा लविश है। रमेश का कहना है कि पुष्पेंद्र बिना वजह उनकी बेटी पर शक करता था। वह शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इससे उनकी बेटी काफी परेशान थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह उन्हें पता चला कि लता की मौत हो गई हो गई। जब वह लता की ससुराल पहुंचे तो उसका शव घर में चारपाई पर पड़ा था। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इधर, लता के ससुर राजेंद्र कठेरिया का कहना है कि लता कई दिनों से बीमार थी, बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर बिसौली सीओ सुनील कुमार भी फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। सीओ ने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed