{"_id":"6748ba6560225bd6530191b4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-death-alleged-badaun-news-c-123-1-sbly1018-130120-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए वजीरगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। साथ ही पति को हिरासत में ले लिया है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई निवासी पप्पू सिंह ने अपनी बेटी रेनू (22) की शादी दो साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव बरीपुरा निवासी देवेंद्र सिंह के बेटे सौरभ से की थी। शादी के बाद से ही पति सौरभ व सास ,जेठ सुबोध, जिठानी अनमोल, चचिया ससुर नन्नके तथा इटौआ निवासी रिश्तेदार नेमपाल उर्फ शैलेंद्र दहेज को लेकर रेनू को प्रताड़ित करते आ रहे थे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को सभी ने एक राय होकर मारपीट की और विवाहिता को विषैला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर शव को पाेस्टमार्टम को भेजा है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि पति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।