फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Budaun News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 15 Dec 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
पिंकी का फाइल फोटो।
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। उसका शव ईंट-भट्ठे पर झोंपड़ी में पड़ा मिला। झोंपड़ी में महिला का शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत की पुष्टि नहीं हो सकी। इसलिए बिसरा संरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जगत पीपरी निवासी जगदीश ने बेटी पिंकी (26) की शादी करीब चार साल पहले संभल जिले के थाना चंदौसी के गांव बुध नगर खड़ुआ निवासी पप्पू के बेटे रोहित से की थी। पप्पू थाना फैजगंज बेहटा के गांव टोडनपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर पत्नी पिंकी व ससुराल वालों के साथ मजदूरी करता था।
विज्ञापन

पप्पू ने ईंट भट्ठे पर झोंपड़ी बना ली थी। वह वहीं पत्नी व एक बच्चे के साथ रहता था। शनिवार रात पप्पू परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। रविवार सुबह करीब चार बजे वह उठा और ससुराल वालों के साथ मजदूरी करने भट्ठे पर चला गया। सुबह करीब सात बजे पिंकी की छोटी बहन आकाशवती ने झोंपड़ी में जाकर देखा तो वहां पिंकी का शव पड़ा था। शव देखकर आकाशवती की चीख निकल गई। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में महिला की मौत की वजह साफ नहीं होने पर उसका बिसरा संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरेलू कलह में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

- बिना किसी कार्रवाई के परिजन ने शव का किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उघैती क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक का अक्सर परिजनों से विवाद रहता था। रविवार सुबह भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद युवक कमरे में चला गया। बताया जाता है कि कमरे में जाकर युवक ने दरवाजा बंद किया और फंदे से लटक गया। काफी देर तक जब युवक बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। जब कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों को बुलाकर परिजन ने दरवाजा तोड़ दिया।

अंदर देखा तो युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बिना पु़लिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed