फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman dies in suspicious condition, investigation begins

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जांच शुरू

Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition, investigation begins
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी एक विवाहिता रविवार सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। यह देख परिजनों ने उसे उतारकर पुलिस को बुला लिया। मौत की वजह को लेकर पसोपेश के बीच सीओ शुभेंद्र गोपाल ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब आठ बजे की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी रूबी (22) पत्नी नीरज सुबह उठी और चाय पीने के बाद दैनिक क्रिया से निवृत्त होने को चली गई। पति नीरज दिल्ली में काम करता है। वह पिछले एक महीने से दिल्ली में है। करीब आठ बजे रूबी के ससुर होतेलाल ने कमरे में झांका तो पुत्रवधू गमछे के सहारे कुंडे से लटकी नजर आई। होतेलाल समेत परिजनों ने उसे नीचे उतार लिया लेकिन तब तक रूबी की मौत हो चुकी थी। रूबी का मायका शाहजहांपुर जिले के गहलोज गांव में है।
विज्ञापन

मृतका के ससुर की सूचना के बाद सीओ शुभेंद्र गोपाल और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने होतेलाल समेत परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। सीओ को होतेलाल ने बताया कि आठ दिन पहले रूबी को वह मायके से बुलाकर लाया था। रूबी का मायके में अपने परिजन से विवाद हो गया था। मौत की वजह को लेकर पसोपेश बना हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed