फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman crushed to death in Ujhani, strangulated with sariya

उझानी में विवाहिता की सिर कुचलकर हत्या, सरिया से गला गोदा

Wed, 23 Jun 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman crushed to death in Ujhani, strangulated with sariya
उझानी (बदायूं)। कटरी के अमीरगंज गांव में मंगलवार रात विवाहिता की सिर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पति ने उसे अमानवीय यातनाएं भी दीं। लोहे की सरिया से उसका गला भी गोद दिया। बेखौफ पति पुलिस के पहुंचने तक शव के पास बैठा रहा। भनक लगते ही मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ अफसरों ने छानबीन की। फिलहाल दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

घटना रात दो बजे के करीब हुई। गांव का जसवीर उत्तराखंड के रुद्रपुर में मजदूरी करता है। पत्नी सोनावती उर्फ सोनी (20) और जसवीर का छोटा भाई धर्मेंद्र भी साथ रहते थे। जसवीर की ससुराल में दो दिन पहले चचेरी साली की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उसने धर्मेंद्र के साथ सोनी को उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा भेज दिया था। शाम पांच बजे धर्मेंद्र और सोनी गांव लौटे तो रात में जसवीर भी रुद्रपुर से आ गया। बताया जा रहा है कि देर रात सोनी और जसवीर के बीच घरेलू बातों को लेकर कहासुनी भी हुई। रात में करीब दो बजे जसवीर ने सोनी का सिर ईंटों से कुचल दिया। उसके गले को सरिया से गोदने के बाद वह शव के पास बैठ गया।
विज्ञापन

घरवालों को जब इसकी भनक लगी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन कुमार चौहान, सीओ गजेंद्र सिंह के साथ प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह पहुंचे और छानबीन की। रैपुरा से अमीरगंज पहुंचे मृतका की मां अनीता और भाई ओमवीर से पुलिस अफसरों ने घटना की जानकारी की। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर जसवीर, उसके छोटे भाई धर्मेंद्र और सास शीला देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां की ओर से पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दंपती के बीच कलह में नोकझोंक होती रहती थी। घरवालों को भी इसकी हकीकत पता है।
- गजेंद्र सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed