फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman burnt to death in suspicious circumstances in Budaun

Budaun: सास ने दिया धक्का, खौलते तेल में गिरी विवाहिता; दो महीने दर्द से तड़पी, उपचार के दौरान मौत

Sat, 06 May 2023 12:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 May 2023 12:18 PM IST
सार

मायका पक्ष का आरोप है कि विवाहिता का दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दो महीने पहले विवाद के दौरान सास ने उसे धक्का दे दिया था। जिससे विवाहिता खौलते तेल में गिरने से झुलस गई थी। 

विज्ञापन
Married woman burnt to death in suspicious circumstances in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। दो महीने से उसका उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई निवासी पूजा उर्फ कन्यावती की शादी 25 दिसंबर 2020 को संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझोला में रहने वाले सुखदेव के साथ हुई थी। दो महीने पहले पूजा संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी सास ने ही उसको छत से धक्का दे दिया था इससे वो खोलते तेल की कढ़ाई में गिरी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी मेहराज पुत्री शकील की शादी तीन महीने पहले गांव भवानीपुर खल्ली निवासी सलमान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। 

बीते दिनों दहेज की खातिर उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति सलमान, सास शौकत बानो, जेठ फिरोज, जेठानी फात्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed