{"_id":"68a4c1ab185cf2181505e2cd","slug":"married-woman-beaten-up-for-not-fulfilling-demand-of-rs-5-lakh-badaun-news-c-123-1-bdn1011-145349-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मायके में विवाहिता को पीटने के मामले में सात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी मीना ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 15 जुलाई को संभल जिले के बहजोई कस्बा के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद कॉलोनी निवासी जयपाल से हुई थी। परिजनों ने हैसियत के हिसाब से शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुराल वाले दान-दहेज से खुश नहीं थे।
इस वजह से पति जयपाल, ससुर ज्ञानचंद्र, सास भाग्यवती, देवर गोपाल, ननद गीता, फुफिया सास रेखा, ननदोई बंटी आए दिन उसे प्रताड़ित किया करते थे। पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
आठ जनवरी 2025 को वह मायके में थी। तभी ससुराल पक्ष के लोग घर में घुस आए। अभियुक्तों ने जान से मारने के इरादे से मारपीट की। भीड़ जुटने पर अभियुक्त जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने पति समेत सात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।