फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman beaten and thrown out of the house

Budaun News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Sun, 15 Dec 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house
बदायूं। दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला निवासी पूजा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच महीने पहले अलीगढ़ जिले के थाना गांधी पार्क के मोहल्ला देवी नगला निवासी मनोज कश्यप के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देकर उसके प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट लगे। अब वह दहेज में कार की मांग कर रहे थे। 17 अक्तूबर को ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट की और विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति मनोज कश्यप, ससुर मुनीश कश्यप, जेठ अमित कश्यप व अनिल कश्यप के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed