फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman beaten and thrown out of the house along with her innocent daughters

Budaun News: विवाहिता को पीटकर मासूम बेटियों समेत घर से निकाला

Fri, 26 Sep 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:38 AM IST
सार

उझानी के बहादुरगंज मोहल्ला निवासी आयशा को ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक न मिलने पर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति इश्त्याक समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house along with her innocent daughters

विस्तार

उझानी। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर आरोपियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


मामला पिछले सप्ताह का है। बहादुरगंज मोहल्ला निवासी आयशा की शादी पड़ोसी मोहल्ला पठानटोला के इश्त्याक उर्फ लल्ला के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के दो- तीन साल बाद ही इश्त्याक समेत उसके परिवार के लोग आयशा को प्रताड़ित करने लगे। उससे एक लाख रुपये और बाइक मायके से लाकर देने के लिए कहा। आयशा ने अपने मायके पक्ष के लोगों की आर्थिक दिक्कतें बताईं तो पिछले सप्ताह उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसकी मासूम बेटी आयत (03) और एक वर्षीय आतिफा को भी निकाल दिया।

आयशा ने मायके आकर पिता को घटना से अवगत कराया। आरोप है कि आयशा के पिता मुन्ने शिकायत करने इश्त्याक के घर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। आयशा ने बुधवार शाम कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर इश्त्याक, सास नसरीन, ननद शमीमबानो, देवर सलमान और शाहरुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed