फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married man lured a minor and took her away, case filed against three

Budaun News: नाबालिग को बहला कर ले गया शादीशुदा, तीन पर मुकदमा

Tue, 06 May 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Married man lured a minor and took her away, case filed against three
बदायूं। सहसवान इलाके में एक शादीशुदा युवक अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को दूसरे मोहल्ले का शादीशुदा युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। शुक्रवार की रात उसकी नाबालिग पुत्री घर के दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह घरवाले उठे तो लड़की घर में नहीं थी। इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पड़ोस के लोगों ने बताया कि रात में दूसरे मोहल्ले का शादीशुदा जीशान अपने साथी मोहम्मद मियां मोहम्मद उमर के साथ घर में घुसकर बेटी को ले गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। परेशान होकर पीड़ित पिता कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सारी दास्तां सुनाई। पुलिस ने शादीशुदा युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed