{"_id":"688e6b5766cfbdb74207ada6","slug":"markets-were-bustling-for-raksha-bandhan-shops-were-decorated-badaun-news-c-123-1-sbly1018-144395-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रक्षा बंधन के लिए गुलजार हुए बाजार, सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रक्षा बंधन के लिए गुलजार हुए बाजार, सजी दुकानें
विज्ञापन
सराफा बाजार में राखियां पसंद करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। रक्षा बंधन के पावन पर्व के लिए बाजार में रंग-बिरंगी राखियां आ गई हैं। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की डोर का प्रतीक इस त्योहार के लिए घर- घर तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं उत्साहपूर्वक चुन-चुनकर अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदना शुरू कर दिया है।
रक्षा बंधन की दुकानें सराफा बाजार, घंटाघर, छह सड़का, सुभाष चौक, बड़ा बाजार आदि में सज गई हैं। बाजारों में 10 से लेकर 200 रुपये तक की राखियां हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों की मांग पर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से अलग-अलग डिजाइन की राखियां मंगवाई हैं। दुकानदार समीर, आलोक ने बताया कि इस बार बहनें स्टोन, रामचरण, पादुका, धनुष, हनुमान, खाटू श्याम, रुद्राक्ष के अलावा जर्री वाली राखियों को भी खूब पसंद कर रही हैं। बाजार में 10, 30, 60, 100, 200 रुपये में अच्छी राखियां मिल रही हैं। वहीं, बच्चों के लिए लाइटिंग व कार्टून वाली राखियों की सबसे ज्यादा मांग है।
-- -
रसगुल्ला, रसमलाई व घेवर बनाएंगे त्योहार को खास
रक्षा बंधन में भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई कारोबारियों ने विशेष तैयारी की है। मिठाई विक्रेता आयुष माहेश्वरी ने बताया कि राखी में सर्वाधिक मांग रसगुल्ला, रसमलाई, घेवर, काजू कतली व मोतीचूर के लड्डू की रहती है। मांग के अनुरूप तैयारी की जा रही हैं। उम्मीद है कि त्योहार पर अच्छा व्यापार होगा।