Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Markets liven up; bumper offers available on electronic items

Budaun News: बाजार में बढ़ी रौनक, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर मिल रहे बंपर ऑफर

Wed, 04 Nov 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Markets liven up; bumper offers available on electronic items
बदायूं जोगीपुरा ​स्थित एक शोरूम पर ग्राहक को एलईडी दिखाते कर्मचारी। संवाद
बदायूं। धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए बंपर ऑफर निकाले हैं। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर आकर्षक छूट, उपहार और कैशबैक दिया जा रहा है। इससे ग्राहकों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक पवन ने बताया कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों के लिए कई तरह के विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। इस बार कंपनियों ने ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ देने की पूरी तैयारी की है। अलग-अलग कंपनियों की एलईडी टीवी की खरीद पर एक से दो साल की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है, जो ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर जीरो डाउन पेमेंट और ब्याज मुक्त ईएमआई की स्कीम शुरू कर दी गई है। इससे मध्यम वर्गीय परिवार भी आसानी से महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद पा रहे हैं। शोरूम पर फ्रीज और वाशिंग मशीन मात्र 275 और 333 रुपये के न्यूनतम डाउन पेमेंट पर उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ऑफर खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो एक साथ पूरी रकम नहीं दे पाते। उन्होंने बताया कि क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से भुगतान करने पर 2000 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी चल रहा है। अलग-अलग कंपनियों और बैंकों के कार्ड पर अलग-अलग कैशबैक दिया जा रहा है।
शोरूम संचालक विकास रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आइटमों के रेट में भी कटौती कर दी है। ताकि बाजार में ग्राहक ज्यादा से ज्यादा सामान खरीद सकें। बताया कि कुछ कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक आइटमों की खरीद पर इलेक्ट्रिक आयरन, एक लाख के पैकेज पर ट्रॉली बैग आदि उपहार के रूप में दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पास कई तरह के साइज में मंदिर भी मौजूद हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों का रुझान अधिक है। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए लोग पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं।

बदायूं जोगीपुरा स्थित एक शोरूम पर ग्राहक को एलईडी दिखाते कर्मचारी। संवाद

बदायूं जोगीपुरा स्थित एक शोरूम पर ग्राहक को एलईडी दिखाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed