फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Market set up on the road, traffic jam continued from Lavela to Nai Sarai

Budaun News: सड़क पर लगा बाजार, लावेला से नई सराय तक लगता रहा जाम

Mon, 28 Oct 2024 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Market set up on the road, traffic jam continued from Lavela to Nai Sarai
लावेला चौक से नई सराय मार्ग पर रोड किनारे लगी दुकानें। संवाद
बदायूं। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र लावेला चौक से नई सराय पुलिस चौकी तक दिनभर भीषण जाम लगा रहा। ऐसा तब है, जबकि इस रोड पर दो जगह यातायात पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहते हैं। जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे लगने वाला बाजार भी रहा। रविवार को लगे जाम से हर व्यक्ति परेशान रहा।
विज्ञापन


शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। बीच चौराहे पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के चलते शहर की प्रमुख सड़क लावेला से नई सराय चौकी तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस जाम से निजात दिलाने की कोशिश करती है फिर भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता। भीषण गर्मी में जाम के चलते आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह से ही इस रोड पर जाम की स्थिति बन गई। सुबह करीब दस बजे जाम लगना शुरू हुआ तो दोपहर एक बजे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी बीच सड़कों पर वाहनों को खदेड़ते दिखे। आलम यह था कि करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसकर गर्मी में तपते रहे, बसों में सवार छात्र भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजार में ई-रिक्शा न जाएं, इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी बाजार में लगाई गई है। जाम न लगे इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ई-रिक्शा पर भी अंकुश लगाया जा रहा है। लावेला से नई सराय के बीच मेला चल रहा है। ऐसे में थोड़ा बहुत जाम रहा है। -कमलेश मिश्रा, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed