{"_id":"62702c66d360a04f723eaba6","slug":"market-badaun-news-bly4835307113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार पर चढ़ा त्योहारी रंग : सराफा से लेकर वाहन शोरूम तक रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार पर चढ़ा त्योहारी रंग : सराफा से लेकर वाहन शोरूम तक रौनक
विज्ञापन
अक्षय तृतीया की खरीदारी ः सराफा शोरूम में जेवर पसंद करती एक महिला। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इस बार मंगलवार को अक्षय तृतीया और ईद-उल-फितर एक साथ मनाई जाएगी। सोमवार को त्योहार की तैयारी को लेकर लोग जुटे रहे। ग्राहकों की आवक से बाजार गुलजार रहे। वाहन से लेकर इलेक्ट्रानिक शोरूम तक लोग बुकिंग कराते नजर आए तो सराफा दुकानों पर भी लोग खरीदारी करते नजर दिखे।
दो साल कोरोना संक्रमण काल में गुजरने के कारण ईद और अक्षय तृतीया पूरे धूमधाम से नहीं मनाई जा सकीं थी। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद बिना पाबंदी मनाई जाने वाली यह पहली अक्षय तृतीया और ईद है। ऐसे में लोग दो वर्षों के दबे अरमान इस बार पूरा करने में जुटे हैं, इसके अलावा इस बार सहालग का सीजन भी चल रहा है।
अक्षय तृतीया को लेकर बाजारों में सोने के आभूषणों के साथ पीतल के बर्तनों की खरीदारी की गई। महिलाएं अपनी पसंद के गहने और बर्तन सहित अन्य सामानों की खरीदारी में जुटीं रहीं।
विज्ञापन
सराफा बाजार से लेकर वाहन और बर्तन बाजार तक गुलजार रहे। कपड़ा बाजार में भी खूब खरीदारी हुई। सोमवार को बाजारों में खास भीड़ रही। शहर के बड़े सराफा शोरूम, वाहन शोरूम में बुकिंग का दौर चलता रहा। महिलाओं ने सोने-चांदी के जेवर बुक कराए। ज्यादातर लोग आभूषणों और वाहनों की डिलीवरी मंगलवार को अक्षय तृतीया पर लेंगे।
-
अक्षय फल की होती है प्राप्ति
ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश शर्मा का कहना है कि अक्षय तृतीया मूल्यवान धातु, वस्तुओं, वाहन, अचल संपत्ति खरीदने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त होता है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका फल अक्षय मिलता है। ऐसे में मान्यता के अनुसार ज्यादातर लोग आभूषणों की खरीदारी करते हैं, इसमें विशेषकर लोग सोने के आभूषण खरीदना पसंद करते हैं।
-
शोरूमों पर रही भीड़
सराफा व्यापारी प्रमुख वैश्य ने बताया कि सोने-चांदी और हीरे के आभूषणों पर कई तरह के लकी ड्रा चलाए जा रहे हैं। खरीदारों को इनका फायदा मिल रहा है। अक्षय तृतीया के साथ सहालग का सीजन भी है। अक्षय तृतीया पर खरीद के लिए सोमवार को जीएस हीरो शोरूम के साथ, बजाज, टीवीएस, रायल इनफील्ड शोरूम पर भी भीड़ रही। जीएस हीरो के अनुपम गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 213 बाइक और स्कूटी बुक हुईं।
-
दिन में तेज धूप से कम तो शाम को हुई ज्यादा खरीदारी
सोमवार को ईद के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी खूब खरीदारी की। दिन में गर्मी और तेज धूप होने के कारण लोग शाम को खरीदारी करने निकले। ईद पर युवाओं और बुजुर्गों ने गर्मी को देखते हुए सूती कुर्ता-पायजामा को ज्यादा खरीदा। कपड़ा व्यापारी शुभम मेंहदीरत्ता ने बताया कि पंजाबी और लखनवी कुर्ते की मांग तो सदाबहार है ही। इस बार ईद पर कुर्ता-पायजामा के साथ शेरवानी की भी अच्छी मांग है। इसके साथ ही जींस पेंट और टी-शर्ट की मांग बढ़ी है। महिलाएं कपड़ों के अलावा सौंदर्य प्रसाधन खरीद रही हैं।
-
यह बोले व्यापारी
इस बार हैं कई आकर्षण स्कीम
अक्षय तृतीया के साथ सहालग का सीजन भी है। इस बार महंगाई के बाद भी सराफा कारोबार अच्छा हो रहा है। ग्राहकों को रिझाने के लिए सराफा व्यापारियों ने कई आकर्षक स्कीम भी शुरू की हैं। इससे ग्राहकों को भी लाभ हो रहा है।
-शोभित वैश्य, सराफा व्यापारी
-
कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर आया
कोरोना काल में दो साल सराफा कारोबार काफी मंदा रहा। अब कारोबार धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा है। इस बार अच्छा कारोबार हो रहा है। अक्षय तृतीया पर सराफा व्यापारियों को काफी उम्मीद होती है। इस बार उम्मीद पूरी होती दिख रही है।
-कमल किशोर, सराफा व्यापारी
-
कपड़ा बाजार में भी रौनक
ईद के साथ सहालग का सीजन भी चल रहा है। अक्षय तृतीया भी है। बाजार पर त्योहार का रंग चढ़ा हुआ है। कपड़ा बाजार भी पूरी तरह से गुलजार है। होली पर भी अच्छा कारोबार हुआ था। दो साल के बाद लगातार बाजार गुलजार हो रहा है।
-उमेश रस्तोगी, जनरल मर्चेंट
-
होली के बाद सबसे अधिक भीड़
गर्मियों का सीजन है, लोगों की पहली पसंद सूती कपड़ों में कुर्ता पायजामा और शेरवानी हैं। ईद, सहालग का सीजन और अक्षय तृतीया का बाजार को पूरा फायदा मिल रहा है। मार्च में होली के बाद अब फिर से बाजार में खरीदार उमड़ रहे हैं।
-शोभित मेंहदीरत्ता, कपड़ा व्यापारी