फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   market

एक अर्से बाद आज खुले रहेंगे बाजार, एहतियात बेहद जरूरी

Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
market
बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अब बाजार रफ्तार पकड़ने लगा है। त्योहारी सीजन में सरकार ने शनिवार को भी बाजार खोलने की अनुमति देदी है। अब सप्ताह में रविवार को ही बंदी रहेगी। शनिवार को आज लंबे समय के बाद बाजार खुले रहेंगे। इससे व्यापारियों में खुशी है। व्यापारी काफी समय से सप्ताह में दो दिन की बंदी को खत्म करने की मांग कर रहे थे। अब चार महीने के बाद सप्ताह में छह दिन बाजार खुलेंगे। हालांकि, व्यापारियों का भी मानना है कि इस दौरान संक्रमण को लेकर एहतियात की जरूरत है।
विज्ञापन

-
यह बोले व्यापारी
इतने दिन लगातार बाजार बंद रहा तो व्यापारियों को ही सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। जब व्यापार प्रभावित होता है तो उससे जुड़े तमाम काम प्रभावित हो जाते हैं। हजारों मेहनतकशों की रोजी रोटी भी व्यापारियों के साथ काम करने से चलती है। बाजार खुलना अच्छी बात है पर ज्यादा सावधानी भी व्यापारियों को ही बरतनी होगी।
विज्ञापन

- संदीप गुप्ता, व्यापारी नेता बदायूं
-
व्यापारियों को बाजार खुलने पर धैर्य का परिचय देना होगा। उन्हें चाहिए कि अपने साथ ही अपने कर्मचारियों का भी ध्यान रखें कि कहीं कोई अनजाने में कोरोना का खतरा न मोल ले बैठें। दुकानों पर आने जाने वाले ग्राहकों से नियम पालन कराना भी व्यापारियों की ही जिम्मेदारी है। हर जगह पुलिस प्रशासन से मदद की अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप शर्मा, व्यापारी नेता बदायूं
-
त्योहारी सीजन में अब बाजार को रफ्तार मिलेगी। व्यापारियों के साथ खरीदारों को भी चाहिए कि वह एहतियात से काम लें। कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। सरकार ने शनिवार की बंदी खत्म कर व्यापारियों के हित में निर्णय लिया है।
-विनोद अग्रवाल, व्यापारी दातागंज
-
पहली लहर के दौरान पिछले वर्ष तीन महीने तक लगातार लॉकडाउन रहा था। पूरा साल लगभग ऐसे ही निकल गया। दूसरी लहर में भी इस वर्ष के चार महीने इसी तरह निकल गए। उम्मीद है कि अब बाजार को रफ्तार मिलेगी। व्यापार पटरी पर आएगा।
-मुरली मनोहर सिंघल, व्यापारी उझानी
-
कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा नुकसान व्यापारियों को ही हुआ है। बाजार खुल रहे हैं, लेकिन व्यापारियों को भी चाहिए कि सावधानी बरतें। अगर फिर से संक्रमण फैलता है तो फिर से व्यापारियों को ही नुकसान उठाना पड़ सकता है।

-सुधीर सोमानी, व्यापारी नेता बिल्सी
-
कोई ऐसा व्यवसाय नहीं है जिसको कोरोना संक्रमण से नुकसान नहीं हुआ हो। सप्ताह में दो दिन की बंदी से भी व्यापार प्रभावित हो रहा था। अब सप्ताह में छह दिन बाजार खुलेगा। त्योहारी सीजन में व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
-सौरभ माहेश्वरी, व्यापारी नेता, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed