फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many trees were burnt due to burning of garbage on the highway, people of Khairi protested

Budaun News: हाइवे पर कूड़ा जलाने से कई पेड़ जले, खैरी के लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Many trees were burnt due to burning of garbage on the highway, people of Khairi protested
बिल्सी के गांव खैरी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी के निकट बदायूं-बिजनौर हाईवे के दोनों ओर नगर पालिका परिषद की ओर से रोजाना कूड़ा डाला कर आग लगाया जा रहा है। इससे सड़क के दोनों और खड़े पेड़ों को नुकसान हो रहा है। साथ उससे उठती दुर्गंध से लोगों का सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। इससे नाराज गांव खैरी के लोगों ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद प्रशासन के प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में नसरत खान, मोहम्मद कासिम, चमन खान, अख्तर खान, मसरूर अली, मोहम्मद आलम, राशिद भाई, सलीम, अयाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर की अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने एसडीएम रिपुदमन सिंह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि हाइवे किनारे नगर पालिका परिषद की ओर से कूड़ा कचरा डाल दिया जाता है। फिर उसमें आग लगा देने से आसपास खड़े दर्जनों पेड़ों को नुकसान हुआ है। पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ा है। इसकी वजह से सभी लोग परेशान हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद प्रशासन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। समिति ने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधों को ट्री गार्ड में लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संस्थापक अध्यक्ष प्रशांत जैन, वह अन्य रहे। एसडीएम रिपुदमन सिंह ने कहा कि वह इसकी जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed