फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many shops closed due to noise of Haryana Police coming

Budaun News: हरियाणा पुलिस आने के शोर से कई दुकानें बंद

Thu, 12 Sep 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 12 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Many shops closed due to noise of Haryana Police coming
उझानी। हरियाणा पुलिस के आने का शोर मचते ही बुधवार पूर्वाह्न सराफा कारोबारियों के कई प्रतिष्ठान बंद हो गए। तीन- चार कारोबारियों ने तो शाम तक अपने प्रतिष्ठानों के शटर नहीं उठाए। हालांकि बुधवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन अधिकतर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोल लेते हैं। पूर्वाह्न जब हरियाणा पुलिस के आने की बात किसी की जुबां से निकलकर सराफा कारोबारियों तक पहुंची तो आधा दर्जन से अधिक कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर ताले लगा दिए। इसके बाद कुछेक सराफ हकीकत जानने के लिए बाजार में निकल पड़े।
विज्ञापन

बताते हैं कि दुकानें तो रेडीमेड कपड़ों की भी बंद हुई, लेकिन शोर इस बात को लेकर ज्यादा मचा कि हरियाणा में चोरी के माल को इलाके के किसी सराफ की दुकान पर बेचा गया है, इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से कहीं की पुलिस टीम ने यहां आने की सूचना नहीं दी है। बाहर से पुलिस आती तो आमद जरूर कराती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed