फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   many schools did not distribute MDM

कई स्कूलों में बनते नहीं मिला एमडीएम

Wed, 07 Oct 2015 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं Updated Wed, 07 Oct 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
many schools did not distribute MDM
एमडीएम कोऑर्डिनेटर हिना खान ने बताया कि उन्हें औचक निरीक्षण के दौरान सबसे बुरी स्थिति एडेड स्कूल बाबू सिंह जूनियर हाईस्कूल की मिली। इस स्कूल में भरपूर खाद्य सामग्री होते हुए भी बच्चों को बेहद खराब और खुले तेल मसालों से बना खाना दिया गया। स्कूल में 104 बच्चे उपस्थित थे, जिनको मानक के अनुसार 100 ग्राम प्रत्येक बच्चे से दस किलो चार सौ ग्राम चावल बनने चाहिए थे, लेकिन विद्यालय में पांच किलो चावल  बनाए जा रहे थे, जो मीनू के अनुसार भी गलत थे।  इसके अलावा प्राथमिक  विद्यालय, देवरमई में एमडीएम बनता नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय, कलुआढेर में बना खाना मेन्यू के विपरीत था। वितरोई के प्राथमिक विद्यालय में  खुले तेल मसालों से भोजन तैयार हो रहा था। विद्यालय में कोई भी रजिस्टर उपलब्ध नहीं था। प्राथमिक विद्यालय खजुरार और प्राथमिक विद्यालय  पलिया पुख्ता  में भी मीनू के अनुसार खाना नहीं बनता पाया गया। राधेलाल इंटर कॉलेज में भरपूर अनाज होते हुए भी मौजूद बच्चों की संख्या से कम मात्रा  में भोजन तैयार किया जा रहा था। डीसी ने बताया कि निरीक्षण में पाई  गई खामियों की रिपोर्ट तैयार कर बीएसए को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed