फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many evidence related to murder found in cold store

Budaun News: कोल्ड स्टोर में मिले हत्या से जुड़े कई साक्ष्य

Sat, 08 Jul 2023 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Many evidence related to murder found in cold store
बरेली रोड पर ​स्थित राम कोल्ड स्टोर।
महिलाओं की हत्या का मामला, दुष्कर्म का अंदेशा
विज्ञापन

- कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे समेत दो लोग शक के घेरे में
-महिलाओं से दुष्कर्म का भी अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर की दो महिलाओं की हत्या के मामले में सिविल लाइंस पुलिस खुलासे के काफी नजदीक पहुंच गई है। पुलिस को कोल्ड स्टोर में हत्या से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। पुलिस का पूरा शक कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे और एक अन्य युवक पर है। महिलाओं से दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
शुक्रवार को सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई और फोरेंसिक टीम खेड़ा नवादा में बरेली रोड पर स्थित राम कोल्ड स्टोर पहुंचे। यहां सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक गहनता से छानबीन की गई। बताया जा रहा है कि इस समय कोल्ड स्टोर में केवल आलू ठंडा करने की मशीन चल रही है। पिछले कई दिन से आलू की छंटाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई हुई थी या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि महिला मजदूर ठेकेदार ने उस दिन कोल्ड स्टोर में आलू की छंटाई होना बताई थी। उसका कहना था कि दोनों महिलाएं अपराह्न करीब तीन बजे आलू की छंटाई के दौरान ही लघुशंका जाने की बात कहकर बाहर निकलीं थीं। इसके बाद दोनों महिलाएं कहां गईं या फिर कोल्ड स्टोर में कहीं मौजूद रहीं। पुलिस इन बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस की छानबीन के दौरान कोल्ड स्टोर से एक महिला का दुपट्टा, तिरपालनुमा पन्नी और रस्सी बरामद हुई। ऐसी ही पन्नी में दोनों महिलाओं के शव बंधे मिले थे, जो रस्सी बरामद हुई, वैसी ही रस्सी के टुकड़े काटकर पन्नी के छोर बांधे गए थे। इस बात से पुलिस को लग रहा है कि हत्या के तार कोल्ड स्टोर से ही जुड़े हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद महिलाओं के शव ले जाकर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक सड़क किनारे फेंके गए। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की हत्या तीन जुलाई को ही कर दी गई थी। इससे शव काफी हद तक खराब हो गए। पुलिस का शक कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे पर भी है, उससे पूछताछ जारी है।
इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। उससे भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड का एक-दो दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।
-----------

दोनों महिलाओं से दुष्कर्म की भी आशंका
दोहरे हत्याकांड में अभी हत्यारोपियों के चेहरे सामने नहीं आए हैं लेकिन महिलाओं की हत्या के पीछे दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा यह भी हो सकता है कि हत्यारोपी महिलाओं से पीछा छुड़ाना चाह रहा हो।
--
कार या ऑटो से ले जाकर डाले गए थे शव
सिविल लाइंस पुलिस ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है। वह एक ऑटो ड्राइवर बताया जा रहा है। अनुमान है कि दोनों महिलाओं के शव ऑटो या किसी कार में रखकर उसहैत ले जाए गए। थाना पुलिस वाहन की पुष्टि करने में लगी है।

--
सिविल लाइंस पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया था। कोल्ड स्टोर मालिक के बेटे से भी पूछताछ की गई है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया गया।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed