फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many challenges before the new CMO

Budaun News: नए सीएमओ के सामने कई चुनौतियां

Sun, 17 Dec 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Many challenges before the new CMO
बदायूं। महिला के शव से आंखें निकलने के मामले में सीएमओ डाॅ. प्रदीप कुमार के निलंबन के बाद अभी शासन स्तर से नए सीएमओ की तैनाती नहीं की गई है लेकिन आने वाले सीएमओ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। झोलाछाप पर कार्रवाई से लेकर बदहाल पोस्टमार्टम हाउस की दशा सुधारने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

दरअसल यहां स्वास्थ्य विभाग बीते वर्षों में एनएचआरएम घोटाला, पीपीई किट खरीद घोटाला, संविदा कर्मचारियों की भर्ती घोटाला, लेंस खरीद घोटाला, दवा खरीद घोटाले के कारण चर्चा में रहा है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर झोलाछाप से उगाही और बेरोजगार युवाओं से ठगी के आरोप लगे हैं। जिले में हजारों झोलाछाप स्वास्थ्य विभाग से सांठगांठ कर अपनी दुकानें चला रहे हैं। तमाम बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल चल रहे हैं। जगह-जगह अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब खुली हुईं हैं। शिकायतों पर यहां कई बार जांच हुई लेकिन कभी भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




शासन स्तर से पांच सीएमओ पर हो चुकी है कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही के चलते पूर्व में भी दो सीएमओ को निलंबित किया जा चुका है। इनमें सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद नशे में गालीगलौज करने के मामले में निलंबित हुए थे। उनकी एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा सीएमओ डॉ. आशाराम निलंबित हुए थे। इसी क्रम में 2018 में युवक का पत्नी के शव को कंधे पर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा हटाए गए थे। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह भी लापरवाही में हटे। डॉ. प्रदीप कुमार तीसरे सीएमओ हैं, जिनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed