फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many burnt houses, lying in the hut, aged scorching

कई घर जले, झोपड़ी में लेटा वृद्ध झुलसा

Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Many burnt houses, lying in the hut, aged scorching
आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कई घर जले, झोपड़ी में लेटा वृद्ध झुलसा
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए अग्निकांड, गेहूं और गन्ने की फसल भी राख

जिले में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को भी हुए अग्निकांड में कई घर जलने से लाखों का नुकसान हुआ है, वहीं कई खेतों में आग लग जाने से गेहूं और गन्ने की फसल भी जल गई। आग लगने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। बुधवार को उझानी क्षेत्र में आग लगने से चार घर जल गए। एक वृद्ध भी झुलस गया। शेखूपुर क्षेत्र के एक गांव में भी एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। इसी तरह दातागंज क्षेत्र में भी एक घर में आग लगने से नुकसान हुआ है। इधर कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव में भी गन्ने के खेत में आग लग गई।
नानखेड़ा के चार घरों में नुकसान
उझानी (बदायूं)।
कछला की कटरी से जुड़े गांव नानखेड़ा में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने झोपड़ीनुमा चार घरों को चपेट में ले लिया। घरों में मौजूद रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान, अनाज और कपड़े राख हो गए। एक झोपड़ी में लेटा वृद्ध भी आग की लपटों में घिर गया। निकलने की कोशिश करता, उससे पहले ही जलता हुआ छप्पर उसके ऊपर गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर में करीब एक बजे हुआ। गांव के निसार अहमद के झोपड़ीनुमा घर में अचानक ही आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीण कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने अंसार, गफ्फार और रामप्रसाद की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। अंसार की झोपड़ी में मुनव्वर खां (65) लेटा था। वह निकलने की कोशिश करते वक्त आग से झुलस गया। ग्रामीणों ने खूंटे से रस्सियां काट कर पशुओं को खदेड़ कर उन्हें झुलसने से बचा लिया। मोहम्मद उमर ने बताया- उस वक्त किसी भी घर में खाना नहीं पकाया जा रहा था। उसकी माने तो झोपड़ियों में आग कूडे़ के ढेर से चिंगारी फूटने से लगी। ग्रामीणों ने कोशिश कर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक अंसार, रामप्रसाद, गफ्फार और निसार के झोपड़ीनुमा घरों में रखा सामान, रोजमर्रा इस्तेमाल की वस्तुएं, अनाज और भूसा जलकर राख हो गया। सूचना के बाद दमकल और कछला चौकी के पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। मोहम्मद उमर ने एंबुलेंस बुलाकर झुलसे मुनव्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। डॉ. ओम नारायन सिंह ने बताया कि मुनव्वर के शरीर का करीब 45 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहीमुद्दीन नगर में राख हुआ घर
बदायूं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शेखूपुर से सटे रहीमुद्दीन नगर में जगदीश के मकान में बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सारा घरेलू सामान और साढ़े चार हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। एक बकरी भी आग में जिंदा जल गई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक कुछ भी सही-सलामत नहीं बचा।
गन्ने की फसल में लगी आग 
कुंवरगांव।
थाना क्षेत्र  के गांव  गरुइयया में बुधवार को किसान सत्यपाल सिंह पुत्र चेतराम सिंह के 18 बीघा  गन्ने के खेत की  पेड़ी की फसल में बिजली का तार टूटने से आग लग गई। इससे गन्ने की फसल जल गई।  बमुश्किल गांव वालों की मदद से आग बुझ सकी। किसान सत्यपाल सिंह ने  तहसील प्रशासन से फसल मुआवजे की मांग की है ।
दतागंज में भी घर में लग गई आग
दातागंज।
थाना हजरतपुर के गांव चंगासी निवासी नन्हे लाला के घर अचानक लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो  गया। ग्रामीणों ने आग बुुझाने का प्रयास किया, वे  बमुश्किल आग पर काबू पा सके। नन्हे लाला ने बताया कि आग  से करीब दो से ढाई लाख की क्षति होने का अनुमान है। पीड़ित के मुताबिक आग  का कारण पता नहीं चल सका है।
बिसौली में 10 बीघा गेहूं राख
बिसौली।
क्षेत्र के सर्वा गांव में बुधवार को आग लगने से लगभग 10 बीघा  गेंहूं की फसल और यूकेलिप्टस का बाग जलकर राख हो गया। किसान की सूचना के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से  मुआवजे की मांग की है।
बुधवार को दोपहर अचानक सर्वा गांव में बलवीर के गेंहू के  खेत में आग लग गई। इसके साथ ही 15 बीघा यूकेलिप्टस के खेत और जुगेंद्र के 10 बीघा और छह बीघा यूकेलिप्टस का बाग जलकर राख हो गया। बलवीर  ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड री गाड़ी नहीं आई।  ग्रामीणों ने ही जैसे-तैसे आग बुझाई। अगर आग नहीं बुझती तो हजारों बीघा फसल  राख हो सकती थी। पीड़ितों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
उसावां के एक ही परिवार के तीन घरों में लगी आग
उसावां।
थाना हजरतपुर के ग्राम चंगासी  में आग लगजाने से एक ही परिवार के तीन घरों की संपति जलकर राख हो गयी,  वहीं एक पड़ोसी के दो बीघा खेत के कटे हुए  गेहूं के पुरा रखे थे, वह भी  जल गए। ग्रामीणों ने तालाब में पंपसेट लगाकर आग पर काबू पाया, तब तक हजारों  रुपये का सामान जल गया।

ग्राम चंगासी  में बुधवार को लालाराम के मकान पर पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई। आग ने  पड़ोसी नन्हे, बुधपाल सिंह और मुनीश के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया,  जिससे उसमें रखा सामान जल गया। कपड़े, चारपाइयां, साइकिल, बर्तन और अन्य  घरेलू सामान जल गया। मुनीश के घर में रखे आठ हजार रुपये भी जल गए तथा बुधपाल के दो बीघा खेत के कटे हुए गेहूं के पुरा रखे थे, वह भी राख हो  गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन वह नहीं आई, तब लोगों ने  तालाब में पंपसेट लगाकर आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलने पर  थाना हजरतपुर पुलिस और हल्का लेखपाल ओमकार ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई क्षति का आकलन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed