फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mansi of Badayun raised the flag in Kazakhstan

Budaun News: बदायूं की मानसी ने कजाकिस्तान में लहराया परचम

Sat, 26 Jul 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mansi of Badayun raised the flag in Kazakhstan
मानसी चामुंडा। - फोटो : आर्काइव
बदायूं। जिले की बेटी मानसी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बदायूं का नाम रोशन किया है। कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में आयोजित एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मानसी चामुंडा ने जूनियर कैटेगरी की 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

शहर के जालंधरी सराय निवासी मुनेंद्र नारायण और रजनी की बेटी मानसी चामुंडा भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का हिस्सा बनी। उत्तर प्रदेश से मानसी समेत तीन खिलाड़ियोें का एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ था। चार से 10 जुलाई के बीच हुई प्रतियोगिता में खेलते हुए मानसी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 92 किलोग्राम, स्नैच में 74 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। मानसी का कहना है कि वह आगे भी देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य को आगे बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन

कोच गोपाल भाई शर्मा का कहना है कि मानसी खेल के प्रति सजग है। कजाकिस्तान के अस्ताना में खेलने गई भारतीय टीम में शामिल रहे कोच अनिकेश बुरुआ, विजय रोहिला, सुखविंद्र चौधरी, महिला कोच सुमन भाटिया का कहना है कि मानसी में पॉजिटिव ऊर्जा है। उसका वह सदुपयोग कर रही हैं। यही वजह है कि उन्होंने एशियन यूथ एंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यह रही उपलब्धियां

- वर्ष 2025 में बिहार के राजगीर में 49 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल
- वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में हुए नेशनल यूथ पुरुष एवं महिला ओपन प्रतियोगिता में कांस्य पदक
- वर्ष 2022 में मोदी नगर में खेलो इंडिया नेशनल वूमेन रैंकिंग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक
- वर्ष 2022 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में खेलते हुए चौथा स्थान पाया।
- वर्ष 2018-19 में दिल्ली में 66वां नेशनल स्कूल गेम में गोल्ड मेडल

मानसी चामुंडा।

मानसी चामुंडा।- फोटो : आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed