{"_id":"68b4a448e46ba222b4012f1c","slug":"mann-ki-baat-inspires-nation-building-badaun-news-c-123-1-akb1003-146104-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है मन की बात
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता
बदायूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125 वें एपिसोड को रविवार को जिले में दो हजार से अधिक बूथों पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज के गांव धरेली में मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कहा पीएम नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन सदैव हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। जनसेवा के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटे रहने की प्रेरणा देता है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं नगर के मोहल्ला खंडसाड़ी में मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने डीएम रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। नगर मंडल के बूथ संख्या 162 पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद सिराज आलम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक कार्यक्रम मन की बात सुना गया।
कुंवरगांव। नगर पंचायत कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 125वां एपिसोड देखा गया। बूथ नंबर 86 पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग सरल एप से की गई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत, रवि बाबू गुप्ता, अवनीश शंखधार, हनी मिश्रा, अनिल सिंह, राकेश, सुखपाल मौर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद