फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Manmoha from the dance of Brij, the civilized meritorious award

बृज के नृत्य से मनमोहा, सजातीय मेधावी पुरस्कृत

Tue, 06 Jun 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।      
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।       Updated Tue, 06 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
माहेश्वरी समाज का सजातीय एकजुटता पर जोर
विज्ञापन


माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव में पहुंचे भाजपा विधायक महेशचंद्र गुप्ता और धर्मेंद्र शाक्य ने भी माहेश्वरी समाज के लोगों का हौसला बढ़ाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने बृज के नृत्य से मनमोह लिया। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
महोत्सव शुरू होने पर माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजनों में विष्णुदत्त माहेश्वरी और पवन कुमार ने भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। बृज के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम से समां बांध दिया। मयूर नृत्य और राधा-कृष्ण नृत्य को सराहना मिली। छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति से छटा बिखेर दी। सजातीय मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों में भाजपा विधायक महेशचंद्र गुप्ता और धर्मेंद्र शाक्य के सम्मान में छात्राओं ने स्वागत गीत गाया।
विज्ञापन

विधायकों ने समाज के प्रति माहेश्वरी समाज के योगदान की तारीफ की। कहा कि समाज के लोगों में शैक्षिक और सामाजिक स्तर पर जागरुकता का माहौल बरकरार रहना चाहिए। आयोजकों ने दोनों विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर डॉ. आदित्य गुप्ता, शिवम माहेश्वरी, संजय माहेश्वरी, कैलाश बाबू माहेश्वरी, विवेक भंडारी, विशाल माहेश्वरी, आशुतोष माहेश्वरी, नेहा माहेश्वरी, आभा माहेश्वरी, मोनू माहेश्वरी, अंजलि, अमित माहेश्वरी, सुधांशु माहेश्वरी, राहुल, अंकुर माहेश्वरी, शिवकिशोर माहेश्वरी, वीरेंद्र दरगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed