फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Manipur government should be dismissed'

Budaun News: ‘मणिपुर सरकार को किया जाए बर्खास्त’

Mon, 24 Jul 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
'Manipur government should be dismissed'
शहर में विरोध मार्च निकालते आप कार्यकर्ता।
आप पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में मणिपुर हिंसा को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास व कलक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मणिपुर में जल्द से जल्द शांति बहाल करने के साथ सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर इस वक्त आंतरिक अशांति के बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। प्रदेश करीब दो महीने से जल रहा है। लगातार हिंसा के कारण मणिपुर के लोगों को काफी क्षति उठानी पड़ी है। हिंसा के कारण अब तक यहां कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। महिलाओं के साथ हुई घटना तो शर्मसार करने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि यहां सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर अभिषेक, मनोज शिकरवार, दिनेश सिंह राठौर, रीतेश गुप्ता, राकेश सोलंकी, संगीता पटेल, ब्रजेश पाल, अशोक सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
--
सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

बदायूं। मणिपुर में हो रही जातीय हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में सपा के राष्ट्रीय आह्वान पर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जो आंबेडकर पार्क से महाराणा प्रताप तिराहे होते हुए शहीद स्थल तक निकाला गया। इस दौरान मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने के साथ प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अवधेश यादव, दिनेश कुमार, नत्थूराम कश्यप, बबिता कश्यप, अनुपम, इमा इजहार, कमलेश यादव, रूपा यादव, आरती ठाकुर, नूर अफ्शा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed